Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शे होप का लंबा इंतजार खत्म: भारत के खिलाफ ठोका पहला टेस्ट शतक, 2970 दिन बाद इस तरह पूरे किए 2000 टेस्ट रन

17

वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक शे होप ने भी भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपना शतक 205 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के के साथ पूरा किया. ये भारत के खिलाफ शे होप का पहला शतक रहा, जबकि उनके टेस्ट करियर का ओवरऑल तीसरा शतक रहा. सबसे बड़ी बात ये कि इस शतक के साथ शे होप ने 8 साल के अपने इंतजार को भी खत्म किया है.

शे होप ने 2970 दिन बाद जमाया शतक

शे होप का जो 8 साल लंबा इंतजार खत्म हुआ है, वो उनके शतक को लेकर है. टेस्ट क्रिकेट में शे होप के पहले दोनों शतक 8 साल पहले बैक टू बैक मैच में आए थे. वो दोनों शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे. लेकिन, उसके बाद तीसरा शतक जमाने में 8 साल लग गए. शे होप ने दिल्ली टेस्ट में शतक 2970 दिन के बाद जमाया है.

सिराज का शिकार बने होप

दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में शे होप ने 214 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए. इसके बाद उनकी पारी का अंत हो गया. वो सिराज का शिकार बने, जिन्होंने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. इस शतकीय पारी के दौरान होप ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए. उनके अब 43 टेस्ट की 82 पारियों में 2005 रन हैं.

शे होप ने शतक ही नहीं जड़ा, पार्टनरशिप भी की

शे होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान तीसरे विकेट के लिए जॉन कैंपबेल के साथ 295 गेंदों पर 177 रन की बड़ी साझेदारी भी की. ये वेस्टइंडीज की ओर से भारत के खिलाफ 21वीं सदी में हुई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. शे होप ने उसके बाद चौथे विकेट लिए रोस्टन चेज के साथ भी 122 गेंदों में 59 रन की पार्टनरशिप की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.