Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

हादसे के बाद ‘मुर्गा लूट’! स्कूल वैन से टकराई गाड़ी, पुलिस के सामने ही मुर्गा लेकर भागे लोग, वीडियो वायरल

34

रीवा के प्रयागराज हाईवे पर मंनगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ी के समीप सोमवार को एक निजी स्कूल वैन और मुर्गा लोड पिकअप वाहन की टक्कर हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए पिकअप वाहन से मुर्गे उठाकर भागना शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रीवा जिले के मंनगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव चौकी क्षेत्र के ग्राम मढ़ी में रविवार को एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी वह मुर्गा लोड पिकअप वाहन से टकरा गई. वैन में 7 बच्चे सवार थे, जिनमें से 6 को चोटें आईं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई.

मच गई मुर्गे की लूट

घटना के बाद पुलिस के सामने ही स्थानीय लोग व्यवस्था बनाने के बजाय अव्यवस्था फैलाने लगे और पिकअप वाहन से मुर्गे निकालकर ले जाने लगे. यह देखकर कई लोग हैरान रह गए. जब कुछ लोगों ने इस हरकत का विरोध किया तो पुलिस ने मुर्गे ले जा रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने मुर्गा लोड वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना की सबसे अजीब बात यह रही कि सड़क दुर्घटना के वक्त कुछ लोग घायल बच्चों की मदद करने की बजाय अपना फायदा देखने लगे. कुछ लोग घायलों की चिंता में जुटे थे तो कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर मुर्गे लूटने में व्यस्त थे. गनीमत रही कि पुलिस समय पर पहुंच गई और मुर्गे ले जाने वालों को खदेड़ दिया, वरना थोड़ी देर में पूरा वाहन ही खाली हो जाता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.