Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इरफान अंसारी के 'विवादित' बोल पर अमर बाउरी का पलटवार! बोले- "आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान ढंक रही कां... पलामू टाइगर रिजर्व में अब AI रखेगा 'तीसरी आंख'! हाथियों का हमला और जंगल की आग होगी बीते दिनों की बात... नक्सलवाद को मात देगा विकास! पलामू में 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद; जानें कैसे बदलेगी हरिहरगंज क... Jharkhand SIR Controversy: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान, इंडिया गठबंधन ने चुनाव... हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी का शंखनाद! महासमिति अध्यक्ष के लिए 10 धुरंधर मैदान में; 14 मार्च को होग... Jharkhand Minister Irfan Ansari: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर इरफान अंसारी ने ली चुटकी, पश्चिम बं... रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों का भविष्य दांव पर! UG रिजल्ट अटका तो PG में कैसे होगा दाखिला? पटरी से उ... Rajrappa Temple News: रजरप्पा में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ एसपी ने 5 पु... Bilaspur Sand Mining: बिलासपुर के घाटों पर अवैध रेत उत्खनन का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति... दुर्ग में 'अफीम' पर संग्राम! "धान का कटोरा अब अफीम का कटोरा?" भाजपा नेता के खेत में अफीम मिलने पर का...

‘सूबेदार’ देख गदगद हुए शाहरुख खान! अनिल कपूर के लिए लिखा खास मैसेज, बोले- ‘झक्कास से भी ऊपर है किंग खान का दोस्त’

1

बॉलीवुड के ‘झकास’ अनिल कपूर एक बार फिर छा गए. इस वक्त हर तरफ उनकी फिल्म ‘सूबेदार’ की बात हो रही है. अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ अमेजन प्राइम पर आ गई है और आते ही इसने चारों तरफ हल्ला मचा दिया है. इस मूवी में अनिल कपूर मूंछ वाले गुस्सैल फौजी के अवतार में नजर आए और उनका ये अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है. ऑडियंस से भी ‘सूबेदार’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी ‘सूबेदार’ देख डाली है. इतना ही नहीं, एक्टर ने अनिल कपूर की तारीफों में पुल बांध दिए.

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी में 70 साल की उम्र में भी अनिल कपूर के अंदर जो एनर्जी नजर आई है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. जब एक तरफ हर कोई सूबेदार की बात कर रहा है, तो भला किंग खान कैसे पीछे रह जाते. शाहरुख खान ने भी ये फिल्म देख डाली और अनिल कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की.

शाहरुख खान को भाई सूबेदार

शाहरुख खान ने अपने X अकाउंट पर ‘सूबेदार’ का एक रिव्यू शेयर किया. एक्टर ने लिखा, ” सूबेदार को बहुत एंजॉय किया. अनिल पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि वो अपना सब कुछ देंगे – एक सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस. काम के प्रति उनका डेडिकेशन इंस्पायरिंग है और एक्शन बहुत अच्छा था. आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक, राधिका मदान – हर किरदार को खास तरीके से बनाया गया था और आप सभी ने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी. बहुत बढ़िया सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम… ढेर सारा प्यार.”

शाहरुख खान ने ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ करने के साथ ही पूरी टीम की भी तारीफ की. एक्टर ने पूरी स्टारकास्ट का नाम लेते हुए इस फिल्म पर प्यार लुटाया. इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के काम की भी सराहना की. शाहरुख खान के इस रिव्यू के बाद अनिल कपूर ने उनका शुक्रिया भी अदा किया.

अनिल कपूर ने दिया जवाब

अनिल कपूर ने किंग खान के ‘सूबेदार’ के रिव्यू पर लिखा, “शाहरुख, बहुत खुशी हुई कि आपने ‘सूबेदार’ देखी. आपकी बातें हम सबके लिए बहुत मायने रखती हैं, खासकर ऐसे इंसान की तरफ से जिसने इतने सालों में सिनेमा के जरिए ऑडियंस को इतना प्यार और जादू दिया है. ये हम सबके लिए इसे और भी खास बनाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !