Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई

2

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक स्कूल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. यहां प्रधानाध्यापिका क्लास में छात्राओं से फुट मसाज कराते हुए नजर आई है. वायरल वीडियो देख अधिकारी भी दंग रह गए. मामले की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभाग ने महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा प्राइमरी स्कूल नया बाजार इलाके में स्थित बताया जा रहा है. स्कूल का 21 सेकंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें प्रधानाध्यापिका मधु राय क्लास में फर्श पर बिछी चटाई पर लेटकर एक छात्रा से फुट मसाज करती हुई दिख रही है. इस दौरान वह मोबाइल भी चल रही है. पढ़ाई के दौरान मसाज कराने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.

प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

बीएसए बीके शर्मा ने तुरंत नगर शिक्षाधिकारी अतुलदत्त तिवारी को वीडियो की जांच सौंपते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी. शिक्षाधिकारी ने जांच करते हुए वीडियो में दिख रहे स्कूल का दौरा किया और छात्राओं से बात कर उनके बयान दर्ज किए. इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट BSA को सौंप दी, जिससे इस वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई. मामले की कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

टीचर्स को सतर्क रहने का निर्देश

इतना ही नहीं मामले में आगे की कार्रवाई करने पर भी विचार किया जा रहा है. इस तरह का मामला सामने आने के बाद उन्होंने सभी टीचर्स को सतर्क रहकर कार्य करने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि छात्राओं से यह कोई पहली बार मालिश नहीं कराई गई, बल्कि पिछले काफी लंबे समय से ऐसा किया जा रहा था. गांव वालों का आरोप है कि शिक्षा के अलावा छात्राओं को अन्य कामों में उलझा कर रखा जाता था, जिसने उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !