Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Kurukshetra News: साहिल की हत्या का आरोपी बिहार में सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

21

कुरुक्षेत्र  : कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला निवासी और NDPS एक्ट के कई मामलों में आरोपी संजीव कुमार उर्फ जेपी की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार कनीपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), उसके साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29), रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) समेत पांच लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग करीब 10-11 दिन पहले यानी 24 फरवरी के आस-पास गांव से निकले थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन गुरुवार को शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शवों के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजीव उर्फ जेपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले में NDPS एक्ट के करीब 10 मामले दर्ज थे। इनमें से कई मामलों में वह जमानत पर चल रहा था। इससे पहले जिला पुलिस ने संजीव की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी अटैच किया था। पुलिस ने उसके पास से एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार रुपये नकद समेत करीब 19 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जो उसने कथित तौर पर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुटाई थी।

संजीव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। हालांकि बताया जाता है कि वह काफी समय से रज्जी के साथ रह रहा था। रज्जी मूल रूप से यमुनानगर जिले के साढ़ौरा की रहने वाली थी और उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट के मामले दर्ज थे। वहीं विकास के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों से जुड़े केस दर्ज बताए जा रहे हैं। इधर कनीपला गांव में कुछ दिन पहले ही एक अन्य घटनाक्रम भी सामने आया था। गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काला के अनुसार उसका बेटा साहिल (27) अपने चाचा संजीव के साथ रहता था। करीब सात साल पहले साहिल की शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे वैष्वणी, लविश और रिशु हैं। कृष्ण कुमार के मुताबिक 22 फरवरी की रात को संजीव साहिल को अपने साथ घर से लेकर गया था, जिसके बाद साहिल का कोई पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को साहिल का शव पास के चनारथल गांव के एक खाली पड़े ईंट-भट्टे से बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार इससे पहले 23 फरवरी को संजीव साहिल को लेकर इस्माइलाबाद क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में उसकी बुआ परमजीत कौर के घर भी गया था, जहां साहिल ने अपने चाचा संजीव पर मारपीट के आरोप लगाए थे। अगले ही दिन साहिल का शव मिलने से परिवार में शोक का माहौल था और संजीव उस समय से फरार बताया जा रहा था। उधर गुरुवार तड़के बिहार के मधुबनी जिले में खोपा और परसा चौक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें संजीव समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को कुरुक्षेत्र लाया जा रहा है। इस घटना के बाद कनीपला और आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.