Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पलवल: थंथरी गांव लूटकांड का पर्दाफाश; एनकाउंटर के बाद यूपी के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

20

पलवल: पलवल CIA पुलिस ने पुराने मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांव थंथरी में हथियार के बल पर की गई लूट की वारदात में शामिल चारों आरोपियों को मुठभेड़ में अवैध हथियारों सहित धर दबोचा है। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने इस बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए जानकारी दी।

डीएसपी ने आगे बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रोहित और रणजीत के रूप में हुई। अन्य दो की पहचान भी उत्तर प्रदेश के पुष्पेंद्र और अनुराग के रूप में हुई। उन्होंनेआगे बताया कि बृहस्पतिवार को गांव थंथरी के रहने वाले मूलचंद अपने भतीजे के साथ लगन/शादी का सामान लेकर गाड़ी से बागपुर की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान चार हथियारबंद युवकों ने उन पर फायरिंग कर हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच पलवल रविंद्र कुमार की टीम को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम गठित की और अमरपुर चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे उन्हें मुखबिर से सीक्रेट इन्फोरमेशन मिली कि चारों आरोपित कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे  हैं।

CIA पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाई और केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस टीम आरोपियों के नजदीक पहुंची और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पर पहले अलग-अलग दो सीधे फायर किये। CIA इंचार्ज द्वारा पुनः चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर पर आरापियों ने पुनः पुलिस टीमों पर फायर किये जिनमें एक गोली निरीक्षक रविंद्र कुमार के कान के पास से होकर गुजरी।

पुलिस द्वारा चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर तथा आत्मसर्मपण की चेतावनी के बावजूद उन पर सीधा जानलेवा फायर करने पर CIA प्रभारी व एएसआई वीरपाल ने अपनी आत्मरक्षा व अपनी टीम की सुरक्षा व आरोपियों को काबू करने के लिए सिखाये हुये तरीका से आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किये। पुलिस की गोली दो आरोपितों के दाहिने पैरों में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े तथा दो को भी पुलिस पार्टी ने धर दबोचा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.