Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

डिजिटल स्ट्राइक! पाकिस्तान से रची गई ईरान-इजरायल जंग की झूठी कहानी; हैक किए गए अकाउंट्स से फैलाया जा रहा है ‘फेक’ वार फुटेज

21

US Israel Iran War: इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से जहां एक ओर तनाव बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक साजिश रची जा रही थी. हाल ही में X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने इस बात का खुलासा किया है कि पाकिस्तान में एक यूजर की पहचान की गई है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने वीडियो फैलाने के लिए अलग-अलग अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहा था.

पाकिस्तानी यूजर एआई की मदद से युद्ध से जुड़े वीडियो को इन अकाउंट्स से पोस्ट कर रहा था. इसके लिए इस शख्स ने 31 अकाउंट्स को हैक किया और फिर ईरान के पक्ष में कंटेंट डालने के लिए फेक एआई वीडियो को पोस्ट किया.

Nikita Bier ने X पर इस बात की जानकारी दी कि कल रात, हमें पाकिस्तान में एक आदमी मिला जो AI वॉर वीडियो पोस्ट करने के लिए 31 अकाउंट्स को मैनेज कर रहा था. सभी हैक कर लिए गए थे और 27 फरवरी को यूजरनेम बदलकर ईरान वॉर मॉनिटर या उससे मिलते-जुलते नाम कर दिए गए थे.

Iran Israerl War Videos

X की प्रोडक्ट हेड का कहना है कि टीम ऐसे यूजर्स का पता लगाने में तेजी से काम कर रही है और आगे बढ़ रही है. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई इन अकाउंट्स को AI से चलने वाला प्रोपेगैंडा चलाने के लिए पैसे दे रहा था, तो बियर ने बताया कि ये वो लोग हैं जो जल्दी पेमेंट कमाना चाहते हैं.

सस्पेंड हो जाएंगे क्रिएटर्स

युद्ध शुरू होने के बाद, एक्स की प्रोडक्ट हेड ने बताया कि जो यूजर्स AI की मदद से यु्द्ध से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हैं, बिना यह बताए कि फुटेज AI से बनाया गया था, उन्हें प्लेटफॉर्म के क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया जाएगा. क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग एलिजिबल यूजर्स को X पर पैसे कमाने की सुविधा देता है. एलिजिबिलिटी पाने के लिए, यूजर्स की अच्छी-खासी रीच होनी चाहिए.

युद्ध के समय, यह बहुत जरूरी है कि लोगों को जमीन से जुड़ी सही जानकारी मिले लेकिन आज की AI टेक्नोलॉजी के साथ, ऐसा कंटेंट बनाना आसान हो गया है जो लोगों को गुमराह कर सके. अगर कोई यूजर दूसरी बार AI पॉलिसी का उल्लंघन करता है, तो उसे रेवेन्यू कमाने से हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.