Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिल्ली में ‘लद्दाख’ की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

15

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार कश्मीरी गेट ISBT के पास स्थित मोनेस्ट्री मार्केट को फुट ओवरब्रिज की सौगात दी. साथ ही वायदा किया कि यहां की लद्दाख बुध विहार कालोनी की तमाम दिक्कतों का समाधान निकाला जाएगा. रेखा गुप्ता ने शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के दूरदराज के इलाकों से आप सभी परिवारजन दिल्ली में रह रहे है, आपने दिल्ली को अपना रहे है और दिल्ली ने आपको अपना लिया है. हम एक परिवार हैं. ये जगह दिल्ली में अपना एक महत्व बनाकर रखता है. लद्दाख से आए परिवार बहुत शांति के साथ वर्षों से अपना जीवनयापन कर रहे है. ⁠हर राज्य का पार्टिसिपेशन दिल्ली में है इसीलिए दिल्ली सबकी है.

रेखा गुप्ता नेकहा कि दिल्ली देश का आइना है. यहां हर जगह के लोग हैं. दिल्ली सबकी है. इसपर आप सभी का अधिकार है. इसलिए मुख्यमंत्री आज इस बुध विहार पहुंची है तो आपकी मुख्यमंत्री आई है. जिस शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने दिया उसकी आज बहुत जरूरत है, ⁠जहां हर तरफ़ इतनी परेशानी है, वहां भारत में सब शांति में है. ⁠किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए कभी कुछ नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां आतंक का साया है. लोग एक दूसरे पर गोले बाजी कर रहे हैं. भारत में सब शांति से रहते हैं. भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. कभी बंदूक उठाई तो रक्षा के लिए उठाई.

दिल्ली में हर राज्य के लोगों का बराबर सम्मान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है. लद्दाख बुध विहार कालोनी में सिर्फ मंदिर ही नहीं जो भी समस्या है सबको ठीक करेंगे. बाहर जो अतिक्रमण है उसको ठीक करेंगे. ⁠सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है. दिल्ली में हर राज्य के लोगों का बराबर सम्मान है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी राज्यों का बराबर सम्मान है. सभी के खान-पान, पोशाक और त्योहारों को बढ़ाएगी. दिल्ली को विकसित बनाना है. पिछली सरकार में ये फुट ओवरब्रिज परमिशन के बावजूद नहीं बनाया. शायद उनको आपके अंदर वोट बैंक नहीं दिखता था. उनका कैलकुलेशन वोट बैंक का था. कौन मेरा वोट बैंक है और उसके लिए काम करना है ये केजरीवाल की सोच थी. लेकिन अब सरकार बदल चुकी है. दिल्ली में हर तरफ विकास करना है. चाहे कच्ची कालोनी हो या दूसरे इलाके. ये ब्रिज 3 करोड़ की लागत से बन रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि वर्षों से जिस मांग को हमारे लद्दाख बुद्ध विहार के लोग कर रहे थे वो पूरा हुआ. फुट ओवरब्रिज की मांग सालों से की जा रही थी. पिछली सरकार से यहां के लोगों ने सैकड़ों बार इसकी मांग की परंतु उस सरकार ने इस छोटे से काम को भी सिरे से नहीं चढ़ाया.

5 महीने में पूरा होगा फुट ओवरब्रिज ⁠का काम

उन्होंने कहा कि आज कम समय के हमारी सरकार के कार्यकाल में भी यहां के लोगों की इस मांग को हम पूरा करने जा रहे हैं. बहुत जल्द महज 5 महीने में इस ब्रिज को बनाकर पूरा कर लिया जाएगा. सरकार की इच्छा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता. इसके लिए जो कठिन अनुमति थी वो हमारी सरकार लेकर आई, बहुत जल्द यहां काम भी शुरू हो जाएगा.

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरे पास जो 3 विभाग है, उसको लेकर 1 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. ये फुट ओवरब्रिज केवल ब्रिज नहीं है., दिल्ली और लद्दाख की दूरी को कम किया जा रहा है. ⁠मुख्यमंत्री का कहना है कि काम के लिए चुनाव का इंतज़ार नहीं करना है. ⁠महज 2 महीने में इस ब्रिज की परमिशन ले ली गई. मैं स्कूल कॉलेज में यही से कपड़े खरीदता था. बहुत पुराना रिश्ता है मोनेस्ट्री मार्केट से, इस फुट ओवरब्रिज ⁠5 महीने में इसका काम पूरा होगा.

बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री सारे वादे पूरे करेंगी. 2 साल पहले जब चुनाव लड़ रहा था, उस समय ये मामला सामने आया था. ये स्थान बहुत इंस्पिरेशन है, सबके लिए, ⁠ये ब्रिज बनने के बाद लोगो का जीवन आसान हो जाएगा. ⁠बहुत जल्द ही हम इसको बहुत विशिष्ट क्षेत्र बनाएंगे. ⁠कुछ विषय दिल्ली के पहचान के लिए होते है. ⁠लद्दाख भारत का वो कोना है जो भारत को चीन से बचाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.