Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में मारपीट का Video वायरल

23

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली के दिन सुरक्षा गार्ड्स और सोसायटी के निवासियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. आरोप है कि सुरक्षा गार्ड्स ने लाठी-डंडों से कुछ निवासियों की पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में भी साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से गार्ड सोसायटी के निवासियों को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. इस घटना से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई.

होली के जश्न के दौरान शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा कि होली के अवसर पर सोसाइटी के कुछ निवासी अपने परिवार और बच्चों के साथ ओपन एरिया में रंग खेलते हुए डांस कर रहे थे और त्योहार का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात कुछ सुरक्षा गार्ड पहुंचे और लोगों को रोकने लगे. निवासियों का आरोप है कि गार्ड्स ने डांस और जश्न मनाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, बहस कुछ ही देर में तीखी नोक-झोंक में बदल गई. इसी दौरान तीन से चार सुरक्षा गार्ड्स ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी.

आरोप है कि गार्ड्स ने लाठी-डंडों से उस व्यक्ति की पिटाई कर दी. अचानक हुई मारपीट से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. कई लोग बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए. मारपीट के दौरान फ्लैट के किसी निवासी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के निवासियों ने नाराजगी जाहिर की और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए.

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच की जा रही. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह विवाद किस वजह से हुआ, इसका पूरी तरीके से पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ओपन एरिया में डांस और होली खेलने को लेकर गार्डों ने मना किया था. इसी बात को लेकर सोसायटी के निवासियों और गार्डों के बीच बहस हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.