Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

पंजाब के राशन कार्ड धारक सावधान! 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा मुफ्त गेहूं

1

लुधियाना : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से संबंधित कुल 4,40,672 राशन कार्ड धारक परिवारों में से 1,53,456 परिवारों को उनके हिस्से की गेहूं बांटकर 35 फीसदी तक काम निपटा लिया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय दौरान लुधियाना जिले में 1602 राशन डिपो होल्डरों की मार्फत 4,40,672 लाभ पात्र परिवारों के 1,66,2310 मैंबरों को 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक के तीन महीनों की फ्री गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यहां बताना अनिवार्य होगा कि”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत प्रत्येक लाभपात्र परिवार को प्रति महीना 5 किलोग्राम के हिसाब से 3 महीने की 15 किलो गेहूं बिल्कुल फ्री मुहैया करवाई जा रही है जिसके लिए सरकार द्वारा आखिरी समय सीमा 31 मार्च तक निर्धारित की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना जिले में बसे राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25159 मैट्रिक टन गेहूं का कोटा जारी किया गया है।

कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से जुड़े प्रत्येक लाभपात्र परिवार को अपने हिस्से की बनती गेहूं का लाभ लेने के लिए नजदीकी राशन डिपो पर पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशन डिपो पर 31 मार्च तक राशन कार्ड धारकों को गेहूं बांटने का काम किया जाएगा। ऐसे में जो परिवार निर्धारित समय तक अपनी गेहूं लेने के लिए राशन डिपो पर नहीं पहुंचेगा उन परिवारों को बाद में गेहूं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी परिवारों को अपील की जाती है कि वह जल्द गेहूं प्राप्त करें क्योंकि योजना से जुड़े अधिकतर परिवार ऐसे भी हैं जो कि दिन भर कड़ी मेहनत मजदूरी करने के बाद बड़ी मुश्किल के साथ अपने परिवारों और बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं और ऐसे परिवार सरकार की इस बहुमूल्य योजना पर निर्भर रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.