Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

रिश्तों का खून! देवर ने भाभी के साथ पार की शर्म की सारी हदें, गर्भवती होने पर समाज के सामने आया घिनौना सच

22

अबोहर: फाजिल्का जिले की एक विवाहित महिला ने अपने देवर (जो कि पंजपीर नगर का रहने वाला है) पर आरोप लगाया है कि उसने उसे जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कारण वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी थाना नंबर-1 की पुलिस उसका बयान दर्ज कर रही है।

उपचाराधीन 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति कुछ महीनों से श्रीगंगानगर में काम कर रहा था। हाल ही में उसके चाचा ससुर का बेटा, जो पंजपीर नगर में रहता है, उसे सरसों की कटाई के काम के बहाने अबोहर ले आया। पीड़िता ने बताया कि अबोहर पहुंचने के बाद उसके देवर ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीनों तक उसके देवर ने उसे मोबाइल फोन नहीं दिया, जिस कारण वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर सकी। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने परिवार को सूचना दी, जिनकी मदद से वह आरोपी के चंगुल से निकलने में सफल रही और अस्पताल में भर्ती हो सकी। अस्पताल में डॉक्टर जसलीन कौर द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है और उसका अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। संबंधित पुलिस स्टेशन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके आरोपों तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा उसके देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.