Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

पंजाब में ‘आग’ बरसाएगा मार्च! 14 सालों का टूटा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया भीषण गर्मी का अलर्ट

2

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में इस बार फरवरी का महीना पिछले 15 वर्षों में दूसरा ऐसा महीना रहा, जिसमें सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 2023 के बाद समाप्त हुई फरवरी में सामान्य से 95 फीसदी कम, केवल 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी दौरान महीने के आखिरी दिन शनिवार को इस महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 14 वर्षों में फरवरी का चौथा सबसे गर्म दिन था।

मौसम के इस गर्म मिजाज के बीच रविवार से शुरू हो रहे मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पडऩे की चेतावनी ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। शनिवार शाम तक चंडीगढ़ मौसम विभाग ने फरवरी के गर्म मिजाज को लेकर बुलेटिन जारी किया ही था कि देर शाम दिल्ली मौसम विभाग और मौसम पर नजर रखने वाली अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी आने वाले दिनों में पिछले कई वर्षों से ज्यादा गर्मी पडऩे की चेतावनी जारी कर दी।

इसलिए जल्दी आ सकती है भीषण गर्मी
मैदानी इलाकों के साथ-साथ इस बार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ठंड बेहद हल्की रही है। सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के दौर जरूर आए, लेकिन वे बेहद कमजोर रहे, जिसके कारण बर्फबारी और बारिश सामान्य से काफी कम हुई। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फरवरी में पहाड़ी क्षेत्रों में इस बार सामान्य से करीब 50 फीसदी तक कम बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में सर्दी बहुत कम समय के लिए रही। जनवरी में तापमान कम रहा, लेकिन फरवरी में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ गया। तापमान इसलिए भी बढ़ा क्योंकि पहाड़ों में कम बर्फबारी के कारण उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे तापमान लगातार बढ़ता गया।

अब होली के बाद और बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 मार्च को होली के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान के रुकने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है क्योंकि मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के कोई सक्रिय दौर नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच एक बार तापमान बढऩे के बाद अगर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होती भी है, तो वह बढ़ चुके तापमान को कम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए पंजाब और चंडीगढ़ तक पहुंचने वाली हवाओं के लगातार गर्म होने की संभावना जताई गई है। गर्म हवाओं के कारण धीरे-धीरे तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बढ़ सकता है। राजस्थान में दिन का तापमान बढऩे से ये हवाएं और ज्यादा गर्म होकर ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) में पहुंचेंगी, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !