Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- ‘आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे’

25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने देश की आजादी में आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजाद सदैव हम लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका त्याग हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.

देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले चंद्रशेखर आजाद की आज शुक्रवार (27 फरवरी) को पुष्यतिथि है. उनकी पुष्यतिथि पर पीएम मोदी सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा, “भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. चंद्रशेखर आजाद ने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे.”

शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि

आज ही के दिन 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आजाद का अंग्रेजों का साथ काफी देर तक मुठभेड़ चला, इस दौरान जब उनके पास से गोली खत्म होने लगी तो आखिरी गोली खुद को मारकर अपना बलिदान दे दिया. उनकी याद में 27 फरवरी को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है.

आजाद ही रहे और आजाद ही रहेंगेः CM योगी

पीएम मोदी की तरह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मां भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “आपके ओजस्वी विचार और तेजस्वी जीवन जन-जन को राष्ट्र व समाज की उन्नति और सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे. मातृभूमि का कण-कण आपका अनंत काल तक ऋणी रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बलिदान दिवस पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे. मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” उन्होंने आगे कहा, “उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं मां भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.