Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: होला मोहल्ला पर श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत के साथ घटा दर्दनाक हादसा! मौके पर मची भारी ... Jalandhar News: GST टीम को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद पति समेत 9 लोगों पर F... Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में बोले जत्थेदार गढ़गज, निष्पक्ष जांच की उठाई मा... Ranjeet Singh Encounter: रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में सबूत सार्वजनिक करें CM और DGP, परगट सिंह की म... पंजाब में 'बदलाव' की आहट! 14 मार्च को अमित शाह की मेगा रैली, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत Punjab Politics: अमित शाह की रैली को लेकर बोले अश्विनी शर्मा, पंजाब की मान सरकार पर साधे तीखे निशाने Double Suicide Case: देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी जालंधर में काल बनी तेज रफ्तार कार! सड़क पर बरपाया ऐसा कहर कि थम गई एक जिंदगी, मची चीख-पुकार अजब-गजब: दुनिया मनाएगी बाद में, इस गांव में पहले ही जल जाती है होली! जानिए सेमरा गांव की ये रहस्यमयी... पूर्व विधायक पर महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप! कोमल जंघेल ने आरोपों को नकारा, कही ये बात

Ratlam News: बारात में गांव का डीजे नहीं बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से नीचे फेंका

1

रतलाम : रतलाम के मथुरी गांव में बैंड बाजा और बारात को लेकर हंगामा हो गया. गांव का डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने बारात पर ही हमला कर दिया. दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और दूल्हे की मां पर भी तलवार से हमला कर दिया. घटना में दूल्हे की मां सहित कुछ अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं. विवाद गांव के डीजे को बारात में नहीं बुक करने को लेकर हुआ.

डीजे नहीं बुक करने पर बारात पर हमला, दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा

हमला करने वाले आरोपियों का कहना था कि उनका डीजे क्यों बुक नहीं किया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चले. इसके बाद मामला दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और 7 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. वहीं, दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. मामला थाना पहुंचने के बाद देर रात बारात और शादी की रस्म पूरी हो सकी.

दरअसल, यह पूरा मामला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के मथुरी गांव का है. यहां भेरूपाड़ा निवासी दूल्हे कन्हैयालाल की बारात दोपहर में मथुरी आई थी. दूल्हे की बारात निकाली जा रही थी और इसी दौरान गांव के कुछ युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनका डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर विवाद करने लगे. दुल्हन की मां समझाने गई तो उनके साथ लकड़ी से मारपीट की और दूल्हे को घोड़ी से नीच गिरा दिया.

दूल्हे की मां पर तलवार से हमला

बीच बचाव करने दूल्हे की मां गई तो एक आरोपी ने उन्हें तलवार मार दी. इससे उनके चेहरे पर आंख के पास चोट लगी. इसके बाद विवाद बढ़ गया और पत्थर भी फेंके गए जिससे बारातियों में हड़कंप मच गया. इस घटना में 6-7 लोगों को चोंट आई हैं. इसके बाद दूल्हे सहित बारात दीनदयाल नगर थाने पहुंची और दुल्हन की मां राधाबाई की शिकायत पर आरोपी आरोपी आशीष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव , राहुल मईड़ा, संज मईड़ा और अंकित मईड़ा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है.

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि “शादी के दौरान गांव के एक युवक ने आपत्ति ली थी जिसके बाद डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.

देर रात पूरी हुई शादी की रस्में

बहरहाल पहले बारात में हुए बवाल और फिर थाने पर पहुंचे मामले के बाद दूल्हे की बारात फिर से मथुरी पहुंची और देर रात दूल्हा दुल्हन फिर मंडप में पहुंचे और शादी की सभी रस्म पूर्ण की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.