Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Politics: अमित शाह की रैली को लेकर बोले अश्विनी शर्मा, पंजाब की मान सरकार पर साधे तीखे निशाने Double Suicide Case: देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी जालंधर में काल बनी तेज रफ्तार कार! सड़क पर बरपाया ऐसा कहर कि थम गई एक जिंदगी, मची चीख-पुकार अजब-गजब: दुनिया मनाएगी बाद में, इस गांव में पहले ही जल जाती है होली! जानिए सेमरा गांव की ये रहस्यमयी... पूर्व विधायक पर महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप! कोमल जंघेल ने आरोपों को नकारा, कही ये बात रायपुर के मध्य क्षेत्र में रैलियों और प्रदर्शन पर लगा ब्रेक! कमिश्नर का सख्त आदेश- अब नहीं निकलेंगे ... विधानसभा घेरने निकले डुबान प्रभावित किसान! प्रशासन के फूले हाथ-पांव, बीच रास्ते में रोककर दी समझाइश छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल! कस्टोडियल डेथ और ड्रग्स मामले पर सरकार को घेर विपक्ष ने किया वॉकआउ... नक्सलियों को लगा बड़ा झटका! खूंखार DVCM मल्लेश समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे नक्सलवाद पर सरकार की बड़ी कामयाबी! हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे 2900 नक्सली, पुनर्वास के लिए 10 कर...

Ramadan vs Navratri: क्या आप जानते हैं रोज़े और नवरात्रि के व्रत में क्या-क्या फर्क है?

2

रमज़ान का पाक यानी पवित्र माह चल रहा है. इस्लाम धर्म में इस माह अल्लाह की इबादत की जाती है. सब्र दिखाया जाता है. इस्लामिक मान्यता है कि मुसलमान इस पूरे माह जितनी इबादत करते हैं, उनका सवाब (पुण्य) सबसे अधिक मिलता है. रमज़ान में रोज़ेदार भूखे-प्यासे रहकर रोज़े रखते हैं. यह महीना करीब 29 या 30 दिनों तक चलता है. इसके बाद शव्वाल का महीना शुरू होगा. जिसकी पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. 2026 में ईद 20 या 21 मार्च को पड़ सकती है, यह भी चांद के अनुसार तय होगा

इस साल रमज़ान के दौरान ही सनातन धर्म का पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाएगी. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी. नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित की गई है. नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिनों का व्रत रखते हैं. माता की पूजा करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रमज़ान के रोज़े और नवरात्रि के व्रत में कितना अंतर होता है, तो आइए जानते हैं.

रोज़े और नवरात्रि के व्रत में अंतर

रोज़े और व्रत का अर्थ एक: रोज़े और व्रत दो अलग-अलग शब्द हैं, लेकिन दोनों का मतलब एक ही होता है. उपवास रखना या भूखा रहना. सनातन धर्म में भूखा रहने को व्रत कहा गया है और इस्लाम धर्म में इसी को रोज़ा रखना कहा गया है.

रोज़े की अवधि: रोज़ा 29-30 दिनों का होता है. रमज़ान में सभी रोज़े अनिवार्य माने जाते हैं.

रोज़े के नियम: रोज़ेदार सुबह सूरज उगने से पहले (सहरी) खाते हैं और शाम को सूरज ढलने पर (इफ्तार) रोज़ा खोलते है. इस बीच रोज़ेदारों को पानी पीना भी मना होता है.

रमज़ान के रोज़े का उद्देश्य: रमज़ान के रोज़े का मकसद आत्म-अनुशासन और खुदा की इबादत करना होता है.

नवरात्रि का व्रत

व्रत की अवधि: नवरात्रि के व्रत नौ दिन तक रखे जाते हैं.

नियम: लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार 9 दिनों का व्रत रखते हैं. नवरात्रि का व्रत निर्जला भी रखा जा सकता है और फलाहारी भी.

फलाहार: व्रत में दूध, फल, और सेंधा नमक के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया जा सकता है.

व्रत का उद्देश्य: नवरात्रि के व्रत में देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है. आध्यात्मिक शुद्धि के लिए व्रत किया जाता है.

व्रत में विकल्प: नवरात्रि के व्रत में ये विकल्प होताा है कि इसे आप नौ दिन भी रख सकते हैं और सिर्फ पहले और अंतिम दिन भी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.