Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

मिसाल बन गई स्वीटी! गोहाना की किन्नर स्वीटी ने समाज को दिखाया आईना, शुरू किया दुग्ध फार्म और बन गईं ‘एंप्लॉयर’

3

गोहाना: गोहाना के विष्णु नगर में ट्रांसजेंडर स्वीटी प्रधान ने समाज की पारंपरिक सोच को पीछे छोड़ते हुए मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर नई पहचान बनाई है। कभी ‘बधाई’ देकर जीवन यापन करने वाली स्वीटी आज 50 मुर्रा नस्ल की भैंसों के साथ-साथ तीन सौ से ज्यादा 2000 वर्ग गज में फैली अपनी दुग्ध फार्म डेयरी सफलतापूर्वक चला रही हैं।

करीब चार पांच वर्ष पहले स्वीटी ने मात्र तीन भैंसों और 100 वर्ग गज के प्लॉट से डेयरी की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और आज उनका “स्वीटी मिल्क डेयरी फार्म” क्षेत्र में गुणवत्ता और भरोसे का नाम बन चुका है। डेयरी में प्रतिदिन ढाई से तीन क्विंटल दूध का उत्पादन हो रहा है, जो 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। मार्च से इसे 90 रुपये प्रति किलो करने की योजना है। स्वीटी की डेयरी में 10-15 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

खास बात यह है कि सभी कर्मचारियों को उन्होंने स्वयं काम सिखाया है। और वो  भी पशुओं के मेले में दूध प्रतियोगिताओं में बाहर जाती है  वहीं यहां से पंजाब, मुंबई, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक से व्यापारी मुर्रा नस्ल की भैंसें खरीदने यहां पहुंचते हैं। कई बार एक दिन में पांच से दस भैंसों की बिक्री हो जाती है।

वहीं स्वीटी का कहना है कि उनकी डेयरी की पहचान शुद्धता है। दूध में किसी प्रकार की मिलावट या उत्पादन बढ़ाने के लिए हार्मोन इंजेक्शन का उपयोग नहीं किया जाता। उनका मानना है कि प्राकृतिक तरीके से पशुपालन ही लंबे समय तक भरोसा दिला सकता है। शुरुआती दौर में सामाजिक स्वीकार्यता आसान नहीं थी, लेकिन आज आस-पास के कॉलोनियों और गांवों से बड़ी संख्या में लोग उनके फार्म से दूध लेने आते हैं। गांव में लोग उन्हें बेटी, बहन और बुआ कहकर सम्मान देते हैं, जिसे स्वीटी अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। स्वीटी प्रधान कहती हैं, “अगर किन्नर समाज मेहनत करे तो वह किसी से कम नहीं है। सम्मान मेहनत से मिलता है। ”स्वीटी मिल्क डेयरी फार्म केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि संघर्ष,आत्मसम्मान और सामाजिक बदलाव की प्रेरक कहानी बन चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.