Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

Liquor Shop Theft: शराब के ठेके में शटर तोड़कर बड़ी चोरी, सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

3

गुड़गांव: एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिस के नजदीक स्थित शराब के ठेके पर लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना कल सुबह करीब पौने पांच बजे हुई। चोर शटर तोड़कर ठेके में प्रवेश कर गए और काउंटर में रखे करीब 4 लाख 70 हजार रुपए ले भागे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 305, 331(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, जयपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-32 में एक्साइज ऑफिस के पास डिस्कवरी वाइन के नाम से शराब का ठेका है। रोजाना की तरह वह अपने ठेके काे बंद करके चले गए थे। सुबह करीब पौने पांच बजे उनके शराब के ठेके में अज्ञात चाेरों ने शटर तोड़कर प्रवेश कर लिया और काउंटर में रखे 4 लाख 70 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह जब उन्हें ठेके का शटर टूटा मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम दो चोरों ने दिया है। एक शटर तोड़कर ठेके के अंदर प्रवेश कर गया जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.