Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा UP Assembly News: "माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए", विधानसभा में CM योगी का बड़... AI Summit Protest: दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- 'यह दे... IAS PCS Transfer Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, थोक में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें... पुलिस की छापेमारी और भारी बवाल: पंजाब में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े लोग, रेड के दौरान...

छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तारीख! यहाँ देखें नया टाइम टेबल

1

रांची: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 (नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले यह परीक्षा 25 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 17 मार्च से आयोजित किया जाएगा.

क्यों किया गया परीक्षा तिथि में बदलाव

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सभी एफिलिएटेड कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं. परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के पीछे नगर निगम चुनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है. चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे परीक्षा संचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है. इसके अलावा प्रस्तावित जेपीएससी परीक्षा और छात्र संगठनों द्वारा होली के बाद परीक्षा कराने की मांग को भी ध्यान में रखा गया. इन सभी परिस्थितियों पर विचार-विमर्श के बाद विश्वविद्यालय ने नई तिथियों की घोषणा की है.

कब कौन सी सब्जेक्ट की होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी. जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत सीसी-201 की परीक्षा 17 मार्च, सीसी-202 की 19 मार्च, सीसी-203 की 23 मार्च और सीसी-204 की परीक्षा 25 मार्च को होगी. इन तिथियों में वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, प्राणिशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी संशोधित तिथियों के अनुसार आयोजित होंगी.

17 मार्च को सीसी-201 (आईडी) और 405 (सीएमटी) की परीक्षा होगी. जबकि 19 मार्च को सीसी-202, सीसी-205 (आईडी) और 406 (सीएमटी) निर्धारित हैं. 23 मार्च को सीसी-203, ईसी-201 (ऑडिट) और 407 (सीएमटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी. अन्य पत्रों की परीक्षाएं 25, 27 और 30 मार्च को होंगी.

प्रशासन ने छात्रों को दी सलाह

इन परीक्षाओं में आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, रूरल डेवलपमेंट सहित कई व्यावसायिक और पारंपरिक विषय शामिल हैं.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित विभाग या कॉलेज से संपर्क करें. प्रशासन का कहना है कि नगर निगम चुनाव और अन्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की जा रही है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.