Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाखों का पेमेंट

21

कोरिया: ग्राम पंचायत कटकोना में 15वें वित्त मद की राशि का दुरुपयोग का मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर 49 ट्रिप मुरुम गिराने के नाम पर राशि आहरित किए जाने की बात सामने आई है. पंचायत भवन के सामने सितंबर महीने में मुरुम गिराने का दावा किया गया है लेकिन मौके पर एक ट्रिप मुरुम भी नजर नहीं आ रहा है. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

ग्रामीणों ने किया मुरुम नहीं गिराने का दावा

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन के सामने स्थित उचित मूल्य दुकान में हर माह बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन लेने पहुंचते हैं. उनका कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में यहां कभी मुरुम नहीं गिराई गई. यदि 49 ट्रिप मुरुम गिराई जाती तो उसका स्पष्ट चिन्ह दिखाई देता. ग्रामीण रामू यादव, रामबाई और मानकुंवर ने बताया कि उन्होंने अपने सामने ऐसी कोई कार्रवाई होते नहीं देखी. ग्रामीणों ने बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

मुरूम नहीं गिरा है खदान से जो मिट्टी खोदी गई थी, वहीं गिराई गई है –रामू यादव, ग्रामीण

यहां कोई मुरूम नहीं गिराया गया है -रामबाई, ग्रामीण

सितंबर के महीने में कोई मुरुम नहीं गिरा है-मानकुंवर, ग्रामीण

जनपद पंचायत सीईओ ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

मामले में जब जनपद पंचायत से जानकारी ली गई तो पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ सिद्धार्थ खैरवार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है और यदि अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.