Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा UP Assembly News: "माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए", विधानसभा में CM योगी का बड़... AI Summit Protest: दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- 'यह दे... IAS PCS Transfer Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, थोक में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें...

अजब-गजब चोरी: नीमच के ‘लाडले’ ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश!

3

नीमच : नीमच में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के अनुसार “घर के सामने से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी हो गई.” इसके साथ ही फरियादी ने इस घटना में अपने बेटे पर ही चोरी का शक जाहिर किया था. पुलिस ने पहले तो इस बात पर यकीन नहीं किया कि बेटा ही चोरी का मास्टरमाइंड हो सकता है. लेकिन जब पड़ताल आगे बढ़ी तो पिता का शक सही निकला.

आरोपियों के कब्जे से वाहन बरामद

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया व्यास निवासी जितेंद्र नागदा ने पहले अपने घर से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच की तो जितेंद्र नागदा का 19 वर्षीय बेटा दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त ही चोर निकले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से ट्रैक्टर और कार बरामद की गई. तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. कुछ और मामले भी खुल सकते हैं.

पिता ने अपने बेटे पर शक जाहिर किया

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने बताया “शिकायतकर्ता का 19 वर्षीय पुत्र दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त सतीश (18) और योगेश (21) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फरियादी जितेंद्र नागदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक, कार और ट्रैक्टर चोरी हो गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के दोस्तों पर शंका जाहिर की थी. हालांकि फरियादी इसके पीछे कोई ठोस तर्क नहीं दे पाया. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो फरियादी का शक सही साबित हुआ.”

तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का बेटा है. इस मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिली है. अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि अपने ही घर में चोरी करवाने का क्या राज है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों ने क्या इससे पहले और चोरी की वारदात की हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.