Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र... सावधान सरगुजा! डॉग बाइट के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पागल कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी ज... खौफनाक वारदात: 'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...' एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सरेराह चलाई गोली! AI समिट में बवाल: बीच कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतारी टी-शर्ट! ट्रेड डील के खिलाफ प... झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ...

Toxic Teaser: ‘इस बार जंग अलग है…’ KGF स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज, विलेन को देख उड़ जाएंगे होश!

3

रॉकिंग स्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. पिछले महीने मेकर्स ने यश के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उसके बाद से फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें एक बार फिर से यश एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के नए टीजर में डायलॉगबाजी है, खून-खराबा है और एक विलेन को भी दिखाया गया है.

टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है. इसकी शुरुआत किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है. वो आदमी कहता है, “इस बार जंग अलग है. सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा. जिद छोड़ दो. छोड़ दो राया.इट्स ओवर. राया इस फिल्म में यश के किरदार का नाम है. उसके बाद यश की एंट्री होती है. उनका लुक डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जबरदस्त लग रही है.

यहां देखें ‘टॉक्सिक’ का टीजर

यश कहते हैं, “अभी ओवर नहीं हुआ है. जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है.” इस टीजर में यश का अंदाज काफी खौफनाक लग रहा है. उसके बाद वो दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं. 1 मिनट 28 सेकेंड पर टीजर में एक दूसरे कैरेक्टर की एंट्री होती है. उसका चेहरा तो नहीं दिखाया जाता है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसी के साथ यश की दुश्मनी होने वाली है और फिल्म में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. वो फिल्म का विलेन लग रहा है. जिस तरह से उस कैरेक्टर को टीजर में दिखाया गया उसे देखकर लग रहा है कि वो काफी खूंखार है. वो बड़ी बेरहमी से लोगों को मारता नजर आ रहा है.

‘धुरंधर 2’ से क्लैश

बहरहाल, ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में ये पिक्चर रिलीज होने जा रही है. हालांकि, इसी के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी आ रही है. दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है.

यश के तमाम फैंस के लिए उनकी ये फिल्म काफी खास है, क्योंकि वो चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वो आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म KGF 2 में दिखे थे. उसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया. पर अब वो एक बार फिर से धमाका करने को तैयार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.