Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: पलामू में पुलिस का 'सिक्योरिटी चक्र' तैयार! डीआईजी बोले- बिना किसी डर के कर... बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र...

सावधान! कहीं आपका फोन भी तो ‘Expire’ नहीं हो गया? चुटकियों में खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट

4

क्या आपका भी फोन Expire हो चुका है, अगर हां तो फोन की कमजोर सिक्योरिटी का स्कैमर्स और हैकर्स फायदा उठा सकते हैं. एक्सपायर वर्ड को पढ़ने के बाद अब बहुत से लोगों के ज़ेहन में ये सवाल उठ रहा होगा कि फोन भी भला कभी एक्सपायर होता है. जवाब है जी हां. स्कैमर्स उर्फ हैकर्स उन स्मार्टफोन्स को सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं जो फोन Expire हो चुके होते हैं. हम आज आप लोगों को बताएंगे कि Smartphone Expire का मतलब क्या है और हैकर्स से फोन में पड़े जरूरी डेटा और पैसों को किस तरह से सेफ रखा जा सकता है?

क्या है Smartphone Expire का मतलब?

यहां पर स्मार्टफोन एक्सपायर का मतलब है जब कंपनी की ओर से मोबाइल फोन को सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलना बंद हो जाते हैं. लॉन्च के वक्त कंपनी बताती है कि फोन के साथ ग्राहकों को 5 साल या फिर 7 साल, कितने समय तक अपडेट मिलते रहेंगे. समय पूरा होने के बाद जब कंपनी की तरफ से अपडेट मिलने बंद हो जाते हैं तो सिक्योरिटी अपडेट न मिलने की वजह से फोन की सिक्योरिटी कमजोर हो जाती है.

कमजोर सिक्योरिटी को हैकर्स आसानी से तोड़ देते हैं और आप लोगों के मोबाइल फोन का एक्सेस अपने हाथों में ले लेते हैं. एक्सेस मिलने के बाद आपके फोन में आने वाले OTP और जरूरी फाइल्स और ऐप्स तक का एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है जिससे आपको नुकसान हो सकता है.

बचने का ये है तरीका

अगर आप हैकर्स से खुद के फोन में रखे जरूरी डेटा औऱ पैसों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपना फोन उस वक्त बदल लेना चाहिए जब कंपनी की ओर से आपको फोन में अपडेट मिलने बंद हो जाएं क्योंकि सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहना बेहद जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.