Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...

दिल्ली में प्रदूषण का महासंकट! AQI $400$ के पार, ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा तापमान

36

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो गई है. सुबह कोहरे के साथ हो रही है. इसके साथ ही दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है, जिसके चलते दिल्ली में ठंड में इजाफा हो रहा है. कुछ दिन से दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

शुक्रवार के मुकाबले आज यानी शनिवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है. ऐसे में दिल्ली में और ठंड बढ़ने की संभावना है. दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है. दिल्ली की हवा लगातार बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 335 है. वहीं बवाना इलाके में AQI 400 के पार है. दिल्ली की हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

केलांग में माइनस में तापमान

शनिवार सुबह बवाना में 403 AQI दर्ज हुआ. इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है. वहीं नोएडा में 324, गाजियाबाद में 310 और गुरुग्राम में 222 AQI दर्ज हुआ. दिल्ली एनसीआर में ठंड भी लगातार बढ़ रही है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों का पारा माइनस में पहुंच गया है. शनिवार को केलांग में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

8 और 9 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

उत्तरी हरियाणा, असम और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर बने हवा के चक्रवाती परिसंचरणों का असर अलग-अलग क्षेत्रों के मौसम पर दिखाई देगा. उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में इस प्रणाली के कारण बादल छाए रहने, हवा की दिशा में बदलाव और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह परिसंचरण हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटों का कारण बन सकता है, जिससे मौसम में नमी और उमस बढ़ सकती है.

उत्तर भारत में हल्की ठंडक

वहीं, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और बेंगलुरु समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. यानी इन चक्रवाती परिसंचरणों के चलते उत्तर भारत में हल्की ठंडक, पूर्वोत्तर में बारिश और दक्षिण भारत में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.