Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर क्राइम ब्रांच ने भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते लोगों को पकड़ा, करोड़ों का हिसाब-किताब मिला

32

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हाई वोल्टेज एशिया कप क्रिकेट के भारत और पाकिस्तान मैच के साथ ही एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड- न्यूजीलैंड पर ऑनलाइन सट्टा संचालित वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सात मोबाइल, एक टेबलेट, दो रजिस्टर, एक लेपटॉप, एक पेन ड्राइव और करोड़ों का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। आरोपितों द्वारा राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा-निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्र नगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई।

इस मकान में दो व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप के माध्यम से एशिया कप के भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा थे। पुलिस की टीम ने रोहित मित्तल निवासी अंबिकापुरी, इंदौर और सुनील तिवारी निवासी कालानी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 01 पेनड्राइव, 07 मोबाइल, 01 टेबलेट, 02 रजिस्टर सहित करोड़ों का हिसाब-किताब लिखे रजिस्टर बरामद किए हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.