Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो...

Jharkhand Politics: निकाय चुनाव पर रघुवर दास का बड़ा बयान—’3 साल में राज्य को हुआ 5100 करोड़ का घाटा’

23

पलामू: निकाय चुनाव नहीं होने से तीन वर्षों में राज्य को 5100 करोड़ का नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रत्येक वर्ष 1700 करोड़ देती है, लेकिन निकाय चुनाव नहीं होने के कारण यह राशि झारखंड को नहीं मिल पाई है. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू में कही है.

रघुवर दास बुधवार की रात पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर के पक्ष में एक जनसभा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार चुनाव करवा रही है. भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार चुनाव को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. निकाय चुनाव नहीं होने से राज्य को नुकसान हुआ है.

रघुवर दास ने कहा कि आज झारखंड में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है. सरकार समय पर नियुक्ति परीक्षा नहीं ले रही है. अगर नियुक्ति हो भी रही है तो उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसे लिए जा रहे है. छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो कभी प्रश्न पत्र ही लीक हो जाता है.

दरअसल जनसभा में मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी और अरुणा शंकर को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. रघुवर दास पलामू के मेदिनीनगर आगमन के बाद मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता के घर पहुंचे थे और अपने साथ गाड़ी में लेकर सभा में पहुंचे थे. इस जनसभा को पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, बिहार के लोजपा विधायक प्रकाश चंद्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.