Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो... Ballia News: बलिया में बधाई मांगने गई किन्नर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी दी जान; इलाके ... UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तिलक लगाकर... Mahua Moitra: पालतू रॉटवीलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, अप्रैल में होगी ... Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ...

T20 World Cup 2028: हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की ‘बल्ले-बल्ले’, बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12 टीमों की लिस्ट

1

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड के लिए 8 टीमों के नाम तय हो गए हैं और 12 टीमों का सफर यहीं खत्म हो गया है. सुपर-8 स्टेज के मैच 21 फरवरी से खेले जाएंगे, जहां 4 टीमों के सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट आउंसिल ने बड़ा ऐलान किया है. टी20 वर्ल्ड कप का अगला एडिशन साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं. वहीं, बाकी 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर राउंड से होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 12 टीमों के नाम तय

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है, ऐसे में दोनों टीमों ने मेजबान के तौर पर पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों को ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिल गया. भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपनी जगह पक्की कर ली है. कुल मिलाकर 9 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिली है.

रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी ये टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 3 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह बनाएंगी, जिसकी कट-ऑफ डेट 9 मार्च है. बता दें, कट-ऑफ डेट से पहले कोई इंटरनेशनल मुकाबले तय नहीं हैं, ऐसे में रैंकिंग में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. फिलहाल बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड इस रेस में सबसे आगे हैं और इनकी जगह भी लगभग पक्की है, बस 9 मार्च को आईसीसी के ऐलान का इंतजार है.

इसका मतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से चूकने वाली बांग्लादेश की टीम अपने एडिशन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा थी. लेकिन जनवरी 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था. बीसीबी ने आईसीसी से अपील की थी कि उनके ग्रुप मैच श्रीलंका या न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने यह अपील ठुकरा दी थी और सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं माना था. जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और स्कॉटलैंड उनकी जगह शामिल किया गया था. लेकिन स्कॉटलैंड को अब रीजनल क्वालिफायर में खेलना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.