Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

PMGSY Road Quality Controversy: सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अब कांग्रेस नेता पर हुई FIR

14

कवर्धा: जिले की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी के खिलाफ तरेंगांव थाना में मामला दर्ज किया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़क को गैती से उखाड़ दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में सड़क को घटिया बताते हुए शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.

जांच में सड़क की गुणवत्ता ठीक मिली

वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया. जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को मानक अनुरूप पाया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई तेज करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया.

कोयलारी से मूधिया पथरा तक निर्माणाधीन सड़क के पर्यवेक्षण अधिकारी गौरव त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई है कि तुकाराम चंद्रवंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क को नुकसान पहुंचाया है. इसके संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया है-अमित पटेल, एएसपी कवर्धा

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में बनाई गई 1 करोड़ 65 लाख रुपये की सड़क

बताया जा रहा है कि यह सड़क बैगा बाहुल्य क्षेत्र कोयलारी से मूधिया पथरा तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही है. इस निर्माण कार्य की लागत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है. परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके.

हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद निर्माण कार्य राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है. एक ओर जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.