Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

22

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.नेवई थाना क्षेत्र में महिला पर कटर से हमला किया गया है. हमला उस वक्त हुआ जब महिला घर से मंदिर जा रही थी. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

कटर मारकर महिला को किया घायल

नेवई थाना अंतर्गत स्टेशन मरोदा निवासी चंद्रकला नाम की विवाहित महिला सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान अचानक एक युवक वहां पहुंचा और अपने पास रखे कटर से महिला पर कई वार कर दिए. हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

महिला से युवक का पहले हुआ था विवाद

डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत स्थिर है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और आरोपी युवक के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

महिला और आरोपी युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है.महिला ने इस दौरान युवक से अपशब्द कहे थे,जिससे नाराज होकर युवक ने हमला किया है. महिला का ससुराल बैकुंठधाम क्षेत्र में बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है-सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.