Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी

28

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन को स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2027 तक 2.22 लाख घरों पर की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना से सस्ती बिजली मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर ऊर्जा से संबंधित ग्रिड से जुड़ी रूफटॉप सोलर (आरटीएस) प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए 13 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया था।

अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना को प्रदेश में लागू करते हुए वित्तीय सहायता के लिए स्वीकृति दे दी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) के अनुसार इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तीन श्रेणियां तैयार की हैं।

पहली और दूसरी श्रेणी में शामिल उपभोक्ताओं को ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता के रूप में 19,500 रुपये प्रति किलोवाट की राशि मिलेगी। इस योजना में अधिकतम 97500 रुपये केवल 5 किलोवाट की आरटीएस क्षमता तक के लिए दी जाएगी। सहायता राशि को विद्युत बिलों के माध्यम से 24 मासिक या 12 दो मासिक किस्तों में बगैर किसी ब्याज के लिया जाएगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये यानी जो अंत्योदय परिवार हैं उनकी वार्षिक खपत 2400 यूनिट से यदि कम है तो उन्हें 2 किलोवॉट तक की आरटीएस क्षमता स्थापित करने के लिए 25000 रुपये प्रति किलोवाट या वास्तविक लागत का 40 प्रतिशत जो भी कम हो सहायता राशि दी जाएगी।

मगर ऐसे उपभोक्ताओं पर कोई बकाया राशि न हो। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है उन्हें 2 किलोवाट तक सहायता मिलेगी। आरटीएस स्थापित करने के लिए 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट तक वित्तीय पहली श्रेणी में गैर बकाएदार उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। जिन बिजली उपभोक्ताओं ने 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक सभी बिजली बिलों का भुगतान कर दिया है उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत दूसरी श्रेणी में राज्य सरकार के निगम, बोर्ड, कार्पोरेशन के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत जिन कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है उन्हें भी योजना का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए यही शर्त है कि कोई बकाया बिजली बिल नहीं होना चाहिए। इस श्रेणी में शामिल कर्मचारियों को उपभोक्ता खाता संख्या का ब्योरा दर्ज कराना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.