Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Road Accident: ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ भीषण हादसा, ओवरलोड टिप्पर ने पैर को कुचला

17

गुरदासपुर: गुरदासपुर–श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर बेलगाम और ओवरलोड टिप्परों के कारण हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। गांव नैनेंकोट के पास आईटीआई के नजदीक एक दर्दनाक हादसे में ओवरलोड टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि टिप्पर लड़की के पैर के ऊपर से गुजर गया। इस दुर्घटना में पिता बलजीत सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि बेटी कोमलप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले बटाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पैर बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसे काटना पड़ा। परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि टिप्पर अत्यधिक ओवरलोड था और तेज व लापरवाही से चलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस हादसे से कोमलप्रीत का भविष्य प्रभावित हुआ है और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

लोगों ने टिप्पर चालक और संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा ओवरलोड वाहनों पर तुरंत रोक लगाने की अपील की। इस संबंध में थाना काहनूवान के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.