Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्स का होगा कायाकल्प

11

खेल मंत्री गौरव गौतम के निर्देशों के बाद निदेशालय ने सभी जिलों के स्टेडियमों का सर्वे करवाया है जिसमें 1015 स्टेडियमों के आकलन में 235 को ग्रेड-डी में रखा गया जो फिलहाल खेलने लायक नहीं हैं। इसके अलावा 465 मैदान ग्रेड-सी में पाए गए हैं जिन पर सुधार कार्य जारी है। ग्रेड-डी के 235 मैदानों में से 110 रोहतक जोन में स्थित हैं जिन्हें प्राथमिकता से दुरुस्त करने की योजना बनाई गई है।

प्रक्रिया के तहत सबसे पहले जिला खेल अधिकारी अपने क्षेत्र के स्टेडियमों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद जोन के डिप्टी डायरेक्टर इन रिपोटों की समीक्षा कर प्राथमिकता सूची बनाएंगे और निदेशालय को भेजेंगे। निदेशालय स्तर पर तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। स्वीकृति के बाद संबंधित एजेंसी या विभाग को कार्य आवंटित किया जाएगा और समय-सीमा तय होगी। मरम्मत के दौरान नियमित निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट और गुणवत्ता जांच अनिवार्य की गई है। कार्य पूरा होने पर अंतिम निरीक्षण के बाद ही भुगतान जारी होगा। विभाग का मानना है कि इस नई प्रणाली से स्टेडियमों की स्थिति में तेजी से सुधार होगा और खिलाड़ियों को सुरक्षित व बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियमों के खस्ता हालत में टॉप पर रोहतक जिला है।

 स्टेडियमों का हाल
रोहतक जोन में कुल 367 स्टेडियमों में से 12 ए ग्रेड, 50 बी ग्रेड, 195 सी ग्रेड व 110 डी ग्रेड में रखे गए हिसार जोन में कुल 241 स्टेडियमों में से 9 ए ग्रेड, 64 बी ग्रेड, 104 सी ग्रेड और 64 डी ग्रेड में रखे गए हैं। अंबाला जोन में 214 स्टेडियमों में से 30 ए, 86 बी, 85 सीव 13 डी ग्रेड में हैं। गुरुग्राम जोन के 193 स्टेडियमों में से 16 ए, 48 बी, 81 सी और 48 डी ग्रेड में रखे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.