Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

दुर्ग: अब दूसरी जगह लगेगा सुपेला संडे मार्केट! सड़क पर दुकान सजाने वालों को अंतिम चेतावनी, निगम ने शुरू की बड़ी शिफ्टिंग की तैयारी

28

दुर्ग: सुपेला थाना इलाके में लगने वाले संडे मार्केट की वजह से अक्सर जाम जैसे हालात बन जाते हैं. जाम की वजह से घंटों गाड़ियां रेंगती रहती है. संडे मार्केट से होकर जाने वाले लोग अक्सर परेशान होते हैं. जिसका पूरा ठीकर जिला प्रशासन के माथे पर फूटता है. लोगों को संडे मार्केट की वजह से जाम नहीं झेलना पड़े, इसका बंदोबस्त अब जिला प्रशासन की टीम करने जा रही है. कहा जा रहा है कि जल्द ही संडे मार्केट को कोई खुली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा.

संडे बाजार को किया जाएगा कहीं और शिफ्ट

भिलाई नगर निगम ने इसे हटाने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए वैकल्पिक जगह की तलाश भी शुरू कर दी गई है. दरअसल, हर रविवार लगने वाले इस बाजार की वजह से सुपेला से गधा चौक तक भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है. कपड़े, जूते-चप्पल और घरेलू सामान की सैकड़ों दुकानें सड़क के दोनों ओर सज जाती हैं, जिससे पूरी सड़क बाजार में तब्दील हो जाता है. खरीदारों की लगनी वाली भीड़ की वजह से रोड तक नजर नहीं आती.

जाम से मिलेगी मुक्ति

संडे बाजार के चलते हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि कई बार एंबुलेंस तक को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. इसे लेकर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अब तक 5 से अधिक बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

पुलिस ने निकाल फ्लैग मार्च

शनिवार रात भी पुलिस प्रशासन ने सुपेला से गधा चौक तक फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी दुकानदार सड़क पर व्यापार न करे. प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई. एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि सुपेला से गधा चौक तक सड़क पर लगने वाले बाजार को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही है. सड़क पर दुकानें लगने से दुर्घटना, ट्रैफिक जाम और यातायात बाधित होने की समस्या लगातार सामने आ रही थी. इसी को लेकर व्यापारियों की बैठक भी ली गई, जिसमें उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि केवल निर्धारित और मार्किंग किए गए दायरे के भीतर ही दुकानें लगाई जाएं.जिला प्रशासन ने कहा है कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार संडे मार्केट वास्तव में शिफ्ट हो पाएगा. इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने शिफ्टिंग के दावे किए, लेकिन अमल नहीं हो सका. इस बार निगम और प्रशासन अपने दावे को जमीन पर उतार पाता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.