Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशानी

8

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा के एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस मामले में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के परिवार के हक में उतर आए हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट किया कि जब स्वर्गीय शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) के माता-पिता को सिर्फ एक मामूली पुलिस शिकायत दर्ज कराने के लिए मानसा पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, तो इससे आम आदमी की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजा वडिंग ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस पंजाब के एक प्यारे बेटे के परिवार को क्यों परेशान कर रही है? उन्होंने भगवंत मान से तुरंत शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि जनवरी में उनके साथ हुई कथित धोखाधड़ी के संबंध में उन्होंने दर्खास्त दिया था, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बंटी बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग दोहराई और कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.