Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

पुलिस केस बता निजी अस्पताल ने इलाज से किया इनकार, एमवाय अस्पताल में आक्सीजन नहीं मिलने से मौत

43

इंदौर। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के अभाव में मौत हो गई। निजी अस्पताल ने तो पुलिस केस बता कर एमवाय अस्पताल रिफर कर दिया। एमवाय में आधा घंटे तक आक्सीजन नहीं मिली और घायल ने दम तोड़ दिया। तिलक नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

घटना पिपल्याहाना (हनुमान मंदिर के पास) की है। शांतिनगर (मूसाखेड़ी) निवासी अनिल कैलाश दुर्घटना में घायल हो गया। तभी वहां से साड़ी व्यवसायी शाहबाज खान (साड़ी व्यवसायी) का निकलना हुआ। मौके पर भीड़ देख लोगों से मदद मांगी और अनिल को बीच रास्ते से हटाया। थोड़ी देर में शकुंतला अस्पताल की एम्बुलेंस आई तो शाहबाज उसे अस्पताल ले गया।

डाक्टर ने उसकी स्थिति देखी और कहा कि यह पुलिस केस है। इसको एमवाय अस्पताल ले जाना पड़ेगा। शाहबाज के मुताबिक उसने यह भी कहा कि एक इंसान की जिंदगी का सवाल है। आप चाहें तो मेरा नाम पता लिख लें लेकिन उपचार शुरू कर दें।

ड्यूटी डाक्टर ने उससे 20 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा और स्वयं की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल रिफर कर दिया। यहां भी आधा घंटे तक उपचार नहीं हुआ और अनिल की मौत हो गई। शाहबाज के मुताबिक एमवाय में समय पर आक्सीजन नहीं मिली। ड्यूटी नर्स खुद आक्सीजन मंगवा रही थी। अनिल ड्राइवर बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.