Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने बदला MP का मौसम! इन 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

13

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर मध्य प्रदेश पर भी देखा जा रहा है. वहीं, पश्चिम मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन अवस्थित है. मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती तूफान का असर मध्य भारत तक देखा जा रहा है. इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में 2 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है.

चक्रवात के प्रभाव से बुधवार को राज्य के जिले श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में भारी बारिश हुई. मध्य प्रदेश के शेष जिलों में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ें और तेज हवाएं चलीं.

चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं. अगले 24 घंटों में यह और और तेज होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

इस बार ज्यादा ठंड की संभावना

आमतौर पर ठंड नवंबर में शुरू होती है और जनवरी तक रहती है, लेकिन इस साल यह फरवरी तक जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाली सर्दी 2010 के बाद से सबसे ज्यादा ठंडी हो सकती है.

उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण राज्य में सर्दियों के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

जानें अगले 2 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान

30 अक्टूबर: अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी: सतना, रीवा, मंडला, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर ज़िलों में अगले 24 घंटों में 4 से 8 इंच बारिश हो सकती है.

भारी बारिश की चेतावनी: पन्ना, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, शाजापुर, अलीराजपुर और बड़वानी जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

हल्की बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

31 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

भारी बारिश की चेतावनी: झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर और शहडोल जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

हल्की बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से तापमान गिरने का सिलसिला शुरू गया है और कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.