Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

Bhopal Kinner Dispute: भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच ‘वर्चस्व की जंग’; इलाके को लेकर जमकर हंगामा, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

18

भोपाल : किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. किन्नरों के एक गुट ने एकजुट होकर भोपाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. इस गुट ने दूसरे गुट पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए. इस किन्नर गुट का कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला जा रहा है. वहीं, दूसरे गुट ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि किन्नर में कोई जाति व धर्म नहीं होता.

किन्नर काजल ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

मंगलवार को किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास के नेतृत्व में सैकड़ों किन्नरों ने कलेक्ट्रेट घेराव किया और शिकायत दर्ज कराई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विशेष वर्ग के किन्नर उन्हें टारगेट कर रहे हैं. किन्नर काजल ठाकुर ने कहा “किन्नर गुरु सुरेया नायक बोल रही हैं कि वह मरवा देंगी जैसे निशातपुरा थाने मे बरखा को मरवाया था. सुरेया मरवा दें, कटवा दें लेकिन हम धर्म परिवर्तन नहीं करेंगें. हमने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है.”

किन्नर गुरु सुरैया ने आरोपों को नकारा

वहीं, किन्नर समुदाय की प्रमुख सुरैया नायक ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते कहा “उन्होंने भोपाल में किन्नर समाज की कमान सनातनी किन्नरों को सौंप दीहै. वह लंबे समय से भोपाल में किन्नर समुदाय की प्रमुख रही हैं, लेकिन यह पहला अवसर है, जब उनके सामने धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.”

किन्नर अखाड़े की गुरु सुरैया नायक ने प्रेस वार्ता कर काजल ठाकुर के आरोपों को निराधार बता कर कहा “काजल ठाकुर का भोपाल से कोई लेनादेना नही है. वह मंडीदीप की रहने वाली है. उसके खिलाफ काफी आपराधिक मामले भोपाल में दर्ज हैं. वह अपने साथ रहने वाले लोगों के साथ मिलकर गुंडागर्दी करती हैं.”

कुर्सी हथियाना चाहती है किन्नर काजल

किन्नर सुरैया का कहना है “किन्नर का कोई धर्म नहीं होता. मेरे घर में सभी जाति के किन्नर रहते हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. सभी धर्मों के कार्यक्रम में जाते हैं. काजल ठाकुर मेरी कुर्सी छीनना चाहती है. इसलिए उसके द्वारा यह सब किया जा रहा है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.