Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

Kurukshetra Pashu Mela: कुरुक्षेत्र मेले में ऊंटनी की कैटवॉक ने जीता दिल, महेंद्रगढ़ की ‘सुंदरी’ प्रतियोगिता में आई प्रथम

1

कुरुक्षेत्र  : कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में हरियाणा के अलग-अलग राज्यों से पशुपालक अलग-अलग कैटेगरी में पशु लेकर पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा राजस्थान की सीमा से लगते जिले महेंद्रगढ़ से पशुपालक ऊंट लेकर यहां पर पहुंचे हैं। यहां पर प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ ऊंट मेले में आए हुए लोगों का मनोरंजन करने के लिए स्टेज पर कैटवॉक करके लोगों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ऊंट की ऐसी कैटवॉक शायद ही पहले आपने देखी होगी, जहां पर मेले के अंदर गानों पर ऊंट थिरकते हुए नजर आए।

ऊंट के मालिक जगदेव ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ से यहां पर मेले में पहुंचे हैं, उनके पूर्वज कई पीढ़ियों से ऊंट पालने का काम करते आ रहे हैं और उनसे ही उनकी रोजी-रोटी चलती है और उनसे ही वह खेती-बाड़ी करते हैं। यहां पर वह अपने मादा ऊंट को लेकर पहुंचे हैं जिनको सुंदरता में प्रथम पुरस्कार मिला है और यह उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी मेलों में ही ऊंट की प्रदर्शनी और कंपटीशन लड़े जाते हैं, प्राइवेट मेलों से तो हमारे ऊंट गायब ही हो गए है। बिहार सरकार का एक अच्छा कदम है।

इस मादा ऊंट की कीमत कीमत डेढ़ लाख रूपए

उन्होंने बताया कि उनके इस मादा ऊंट की कीमत डेढ़ लाख रूपए है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है। उन्होंने कहा कि जिस मादा ऊंट ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है, वह पहले भी दो बार अलग-अलग मेलों में प्रथम आ चुकी है। उन्होंने बताया कि आजकल हरियाणा में ऊंट बहुत कम रह गए हैं, लेकिन वह अब भी ऊंट से ही अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। उससे हल में जोत कर खेती भी करते हैं। हालांकि यहां पर करीब 6 से 7 पशुपालक ऐसे पहुंचे हैं जो ऊंट को लेकर यहां पर मेले में आए हैं और सबसे बड़ी बात यह ऊंट काफी ऊंचे कद के है। उनके बालों की कटिंग भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, क्योंकि बालों की कटिंग उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

उन्होंने कहा कि इनको खाने में कुछ अलग से नहीं दिया जाता जो उनके घर का ही अनाज होता है उसको मिक्स करके वह उसको देते हैं और इसके रख-रखाव में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल हरियाणा में ऊंट की संख्या कम हो गई है लेकिन वह अपने इस पुस्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए अब भी पालने का काम कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.