Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Police Action: खुद को विजिलेंस कर्मचारी बताकर पुलिस से बदसलूकी, 3 फर्जी अधिकारी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

20

लुधियाना: खुद को विजिलेंस विभाग के कर्मचारी बात कर कुछ युवकों ने सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे ए.एस.आई. के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना जमालपुर पर की पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान गुरु अर्जन देव नगर के रहने वाले राज कुमार खत्री, निशांत तथा ढोका मोहल्ला के रहने वाले रवि कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. दिलीप कुमार ने बताया कि वह बीते दिन ट्रैफिक ड्यूटी के संबंध में मुंडिया कला चौक तैनात थे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगी होने के चलते उनके साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड कर्मी दयाराम ने एक टाटा इंडिगो कर PB01A4937 को रोका तो कार चला रहे युवक ने कहा कि मैं विजिलेंस का कर्मचारी हूं। जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने उन्हें परिचय पत्र दिखाने को कहा तो चालक और कार में बैठे अन्य युवक भड़क गए और ट्रैफिक कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद हम थाना जमालपुर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कार सहित काबू कर केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.