Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CPM State Secretary in Jamtara: सीपीएम राज्य सचिव का जामताड़ा दौरा, VB-G RAM G योजना और निकाय चुनाव पर साधा निशाना

3

जामताड़ा: केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड और वीबी-जी-राम जी योजना के विरोध में देशभर में ट्रेड यूनियन 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे. जिसमें किसान महासभा का भी समर्थन रहेगा. सड़क पर उतरकर वो जी राम जी योजना का विरोध करेंगे. जामताड़ा दौरे पर पहुंचे सीपीआईएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने ये जानकारी दी.

12 फरवरी को ट्रेड यूनियन करेंगे हड़ताल

जामताड़ा दौरे पर पहुंचे सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि नई योजना और लेबर कोड मजदूरों के हित में नहीं है. उनका कहना है कि शिकागो से लेकर देशभर के मजदूर 8 घंटा काम करते हैं लेकिन नए लेबर कोड में समय की कोई सीमा नहीं रहेगी. मजदूरों को 12 से 14 घंटा काम करना पड़ेगा. यही नहीं इसमें ट्रेड यूनियन भी समाप्त हो जाएगा. इसके विरोध में देश के सभी ट्रेड यूनियन (भारतीय मजदूर संघ छोड़कर) 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे, सड़क पर उतरेंगे. वो वीबी-जी राम-जी का विरोध करेंगे और इसे रद्द करने की मांग करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए समर्थन में किसान महासभा के किसान भी सड़क पर उतरेंगे.

नगर निकाय चुनाव पर कही ये बात

सीपीआईएम नेता प्रकाश विप्लव ने झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी ने दलगत और पार्टी चुनाव चिन्ह में नगर निकाय चुनाव लड़ने की मांग की थी. सरकार दलगत चुनाव नहीं करा रही है. लेकिन पीछे से सभी राजनीतिक पार्टी इसमें चुनाव लड़ रही है, अपने प्रत्याशी खड़ा रही है. इसको लेकर उनका कहना है कि नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी ऐसे प्रत्याशी का समर्थन करेगी जो दंगाई ना हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.