Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट...

JPSC Civil Service Age Limit Update: कैबिनेट में नहीं सुलझा उम्र सीमा का मसला, अब सीएम हेमंत सोरेन करेंगे फैसला

26

रांची : जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा छूट को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निर्णय लेंगे. आज गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में छात्रों की मांग पर चर्चा हुई. बैठक में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा का कट ऑफ पर चर्चा हुई.

कार्मिक विभाग के द्वारा कैबिनेट की बैठक में 2023 कट ऑफ रखने का प्रस्ताव दिया गया जबकि छात्रों की मांग 2018 देखते हुए इसे होल्ड पर रखने का निर्णय हुआ. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जानकारी देते हुए कहा कि जेपीएससी उम्र सीमा को लेकर मंथन के उपरांत जल्द ही मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव आया था जिसपर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका.

संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में मिलेगी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट

झारखंड लोक सेवा आयोग ने हाल ही में संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन निकाला है. परीक्षा के विज्ञापन में अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा का कट ऑफ डेट एक अगस्त 2026 रखा गया है जबकि पिछली परीक्षा में यह 1 अगस्त 2017 थी. जेपीएससी ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 रखा है.

आयोग के द्वारा जारी इस उम्र सीमा की गणना में इस 9 वर्षीय अंतराल के कारण झारखंड के लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री के द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. जाहिर तौर पर आज के कैबिनेट के बाद यह साफ हो गया है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिल सकती है. इसके अलावे उम्र सीमा में छूट मिलने के पश्चात आवेदन की तिथि भी बढ़ेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.