Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

Durg Development Authority Meeting: दुर्ग में जुटेंगे 17 जिलों के कलेक्टर और कैबिनेट मंत्री, विकास प्राधिकरण की बैठक आज

25

दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी सभागार में शुक्रवार को आयोजित की जाएगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर अध्यक्ष शामिल होंगे. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा प्रदेश के समस्त कैबिनेट मंत्री, सभी सांसद, नेता प्रतिपक्ष, 36 विधायक, सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्य शासन के सचिव और 17 जिलों के कलेक्टरों की उपस्थिति प्रस्तावित है.

बैठक को लेकर यातायात व्यवस्था बदली

बैठक को देखते हुए शहर में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर विशेष यातायात डायवर्सन प्लान लागू किया गया है. सुरक्षा कारणों से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सांसदों के दुर्ग में रहने के कारण यह एक बड़ी बैठक होगी.

बैठक को ध्यान में रखते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन मार्ग तय किए गए हैं.आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है और सुबह से ही शहर के इलाकों में चेकिंग की जा रही है- विजय अग्रवाल,एसएसपी

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि बैठक सुबह 10 से 11 बजे के बीच शुरू होने की संभावना है. एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्जन मार्गों, बस पार्किंग व्यवस्था और पुलिस के निर्देशों का पालन करें साथ ही अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.