Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

पहले पिलाई शराब और सिगरेट…फिर गला घोंटकर 10 साल के मासूम को मार डाला, चौंका देगी हत्या की वजह

43

हरियाणा के नूंह से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को पहले शराब और सिगरेट पिलाई, फिर जब बच्चा नशे की इन चीजों को झेल नहीं पाया तो वह खून की उल्टियां करने लगा. आरोपी युवक खुद भी नशे में धुत था. बच्चे को उल्टी करते देख उसने बच्चे का गला घोंटकर उसकी जान ले ली. बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर वालों के बीच मातम का माहौल पसरा हुआ हैै.

शहर के वार्ड 1 स्थित हामिद कॉलोनी में रहने वाले तौफीक का 10 साल का लड़का कासिम सोमवार 6 मई की शाम करीब 7:30 बजे एसजीएस स्कूल की ड्रेस पहने घर से बाहर खेलने के लिए गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद बच्चा घर नहीं आया परिवार के सदस्यों ने रात में देर तक उसकी खोज की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया. बच्चे की हत्या के पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई है.

बच्चे को शराब-सिगरेट पिलाकर घोंटा गला

आरोपी पीड़ित परिवार के घर समीप किराए के मकान में रहता था, लेकिन इस बीच 1 मई को आरोपी ने बाजार में दुकान के ऊपर बने कमरे को 2 हजार रुपए में किराए पर लिया, लेकिन फिलहाल शिफ्ट नहीं हुआ. 6 मई की शाम को पड़ोस के बच्चे को नए लिए कमरे में ले गया. इसके बाद शराब व सिगरेट लेते हुए खुद पीते हुए बच्चे को भी थोड़ी शराब पिलाई. कुछ समय बाद जब उसे सिगरेट पिलाई तो बच्चे को खून की उल्टी हो गई. बच्चा रोने लगा, लेकिन बच्चे की हालत देख आरोपी घबरा गया और आरोपी ने नशे में गला घोंट मार दिया.

इस पूरे मामले को लेकर विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस तरह के गंभीर अपराध को लेकर पुलिस पूरे मामले की सही तरीके से जांच करें और जो भी अपराधी है उसे सजा दी जाए. वहीं परिजनों का कहना है कि जिसने भी जो इस घटना को अंजाम दिया है उसे सजा मिलनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.