Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा...

दहकती दिल्ली को राहत! अगले 10 दिन तक नहीं चलेगी लू, जानें मौसम का पूरा हाल

72

दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अच्छी खबर सामने आ रही है. पूरे दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन तक दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं. 10 मई से 14 मई तक दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभव है और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे. इसके बाद शनिवार और रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. हालांकि आईएमडी के मुताबिक रविवार को दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश संभव है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री तक रहने के आसार हैं. इसके बाद अगले हफ्ते में भी दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने फोरकास्ट में कहा है कि अगले 8-10 दिन तक दिल्ली में लू चलने के आसार भी नहीं है. हालांकि मौसम में बदलाव संभव है.

यूपी-एमपी में बारिश

बाकी देश में मौसम की बात की जाए तो उत्तरी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेस के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है. गुरुवार को इन क्षेत्रों में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि जिन जगहों पर बारिश नहीं हुई है उन जगहों पर भीषण गर्मी का कहर जारी है. इनके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है.

पंजाब-हरियाणा में बूंदाबांदी

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इनके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.