Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP Politics: ‘ब्राह्मण समाज सबकी आंखों में खटक रहा है…’, बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव के बयान से मध्य प्रदेश में सियासी हड़कंप

19

हाल ही में यूजीसी के नए नियम आए तो सवर्ण समाज ने इसका खुलकर विरोध किया. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां इन नियमों पर रोक लगा दी गई. अब इसी मामले को लेकर मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है. भार्गव ने कहा कि तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य है और वो ये कि ब्राह्मणों को मारो और उन्हें दबाओ.

सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सागर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. कार्यक्रम में भार्गव ने कहा कि आज तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य रह गया है कि ब्राह्मणों को मारो, उन्हें दबाओ और उन्हें हाशिए पर ले जाओ.

ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है

भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज सभी की आंखों में खटक रहा है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है. बता दें कि विधायक गोपाल भार्गव सागर शहर के रविंद्र भवन में 1 फरवरी को आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया, जो कि अब वायरल हो रहा है.

इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी

इसके अलावा बजट पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. एक पोस्ट में विधायक ने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 के विज़न को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 202627 गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित है. यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करते हुए समावेशी विकास का स्पष्ट खाका पेश करता है. राज्यों के लिए ₹1.40 लाख करोड़ के अनुदान से मध्य प्रदेश को भी सीधा लाभ मिलेगा. इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

बीजेपी विधायक ने कहा,केंद्रीय बजट 2026-27 में मोदी सरकार का किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम है.बहुभाषी AI चैटबोट भारत विस्तार के सहयोग से किसानों को उनकी अपनी भाषा में खेती, फसल और मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.