Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lok Sabha Update: भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन रद्द, 8 सांसदों के निलंबन और नरवणे की किता... MP Politics: 'ब्राह्मण समाज सबकी आंखों में खटक रहा है...', बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव के बयान से मध्... Rajya Sabha Update: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में टकराव के आसार! PM मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस ने... Pune-Mumbai Expressway: पुणे एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे से लगा महाजाम, हजारों गाड़ियां फंसी; सीएम फडणवी... Delhi Pollution: प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली मेट्रो का कमाल, सीएम रेखा ने की तारीफ; कहा- 'राजधान... Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ...

Crime News: शराब पीने से मना किया तो दोस्तों ने सिर पर फोड़ दी बोतल, युवक की हालत गंभीर; जानें कहाँ का है मामला

1

गुड़गांव: दोस्तों के बार-बार कहने के बाद भी शराब न पीना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्तों ने गुस्से में आकर युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। इस घटना में वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी के रहने वाले संदीप ने बताया कि वह गुड़गांव के गांव सिलोखरा में रहता है और बीटीटीएन ट्रांसपोर्ट में ड्राइवरी करता है। 23 जनवरी की रात को वह खाना खाकर सो गया। रात करीब 9 बजे उसका रूम पार्टनर मंजीत आया जोकि उसकी कंपनी में काम करता है। मंजीत ने उसे अपने साथ दो अन्य दोस्तों गगन और सम्मी के रूम पर जी टाउन सेक्टर-40 चलने के लिए कहने लगा। कई बार मना करने के बाद भी वह जबरन उसे अपने साथ ले गया। यहां पहुंचकर देखा कि गगन और सम्मी  और उनके चार दोस्त पहले ही यहां शराब पी रहे थे। उन्हें पहुंचने पर सम्मीन और मंजीत शराब के ठेके पर जाकर और शराब खरीद लाए। गगन और सम्मी उसे भी शराब पीने के लिए जबरदस्ती करने लगे। मना करने पर उन्होंने जबरन उसे शराब पिलाने का प्रयास किया और विरोध करने पर गगन ने शराब की खाली बोतल उसके सिर पर मार दी। मंजीत और सम्मी ने उसे लोहे की रॉड से मारा। इतना ही नहीं उनके दोस्तों ने भी उसे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था।

सेक्टर-10 सिविल अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि घायल की हालत खराब होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जब पुलिस घायल तक पहुंची तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। 2 फरवरी को उसकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने घायल से शिकायत ली और केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 190, 115(2), 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.