Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

Delhi Pollution: प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली मेट्रो का कमाल, सीएम रेखा ने की तारीफ; कहा- ‘राजधानी की लाइफलाइन’

31

दिल्ली सरकार राजधानी के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सूबे को स्वच्छ, प्रदूषण-मुक्त और खूबसूरत बनाने की दिशा में सरकार ने एक और काम सफलतापूर्वक पूरा किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के अंतर्गत दिल्ली क्षेत्र के सभी 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम या एंटी-स्मॉग गन (ASG) लगाने का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया गया है.उन्होंने मेट्रो के इस प्रयास की सराहना की है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर ठोस और व्यावहारिक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसी के तहत मेट्रो जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में अब तक 131 मिस्ट स्प्रे सिस्टम और 12 एंटी-स्मॉग गन स्थापित की जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि जहां तकनीकी कारणों से मिस्ट स्प्रे लगाना संभव नहीं था, वहां एंटी-स्मॉग गन लगाई गई हैं ताकि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में कोई कमी न रहे.

89 ऑन-रोड और 54 ऑफ-रोड मेट्रो स्टेशन शामिल

CM ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत 89 ऑन-रोड और 54 ऑफ-रोड एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. यह पहल राजधानी की हवा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ यात्रियों और आम नागरिकों को अधिक स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगी.

50 पिलर्स पर आर्टवर्क का कार्य पूरा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दिल्ली के सौंदर्यीकरण पर भी सरकार बराबर ध्यान दे रही है. इसी दिशा में दिल्ली मेट्रो के विभिन्न कॉरिडोर पर स्थित 50 पिलर्स पर आर्टवर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है. इन कलाकृतियों में प्रकृति, फूलों, पक्षियों और भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा गया है, जो शहर की पहचान और आकर्षण को और निखारेंगे.

‘विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करेंगे’

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प राजधानी को केवल प्रदूषण से राहत दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे एक सुंदर, जीवंत और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करना है. उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे, एंटी-स्मॉग गन और पिलर्स पर किया गया आर्टवर्क इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे ही प्रभावी कदम उठाती रहेगी.

मुख्यमंत्री ने इस पूरे अभियान में सहयोग देने वाले सभी विभागों और एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और संस्थाओं के आपसी समन्वय से ही दिल्ली को एक स्वच्छ और बेहतर राजधानी बनाया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.