Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना

24

उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार के साथ बदसलूकी का विरोध जताने वाले दीपक कुमार को लगातार धमकियां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर यह मामला काफी ट्रेंड हो रहा है. अब इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने दीपक कुमार का समर्थन करते हुए बीजेपी और संघ पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं- उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज रौंदने की साजिश कर रहे हैं. वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज्यादा चुभती है. संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें.’

उत्तराखंड के कोटद्वार से जुड़ा है मामला

दरअसल उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम शख्स की दुकान के नाम को लेकर विवाद चल रहा है. दुकान का नाम ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ है. दुकान मुस्लिम समुदाय की है, जिसे मुस्लिम पिता-पुत्र द्वारा करीब 30 सालों से चलाया जा रहा है. हिंदू समाज के कुछ लोगों को नाम को लेकर आपत्ति है, जिस कारण उन लोगों ने दुकान का नाम बदलने को कहा. बताया जा रहा है कि मामले बढ़ने पर हिंदू समुदाय के दो लड़के दीपक और विजय ने इसका विरोध और दुकान पर आए लोगों को वहां से भगा दिया. इसके बाद से ही दीपक कुमार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है.

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में उत्तराखंड की बीजेपी सरकार और संघ पर भी निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें.’

राहुल गांधी ने साथ ही उत्तराखंड की बीजेपी सरकार को भी कटघरे में लेते हुए लिखा, ‘राज्य की भाजपा सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं.’

दीपक को बताया बब्बर शेर

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है. हमें और दीपकों की जरूरत है – जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें. हम तुम्हारे साथ हैं भाई. डरो मत. तुम बब्बर शेर हो.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.