Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज Punjab Police Success: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 22 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ... Road Accident: ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ भीषण हादसा, ओवरलोड टिप्पर ने पैर को कुचला Punjabi Actress Himanshi Khurana: गैंगस्टर की धमकी से डरीं हिमांशी खुराना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा Cylinder Blast News: घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख Canada Crime News: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक महीने बाद घर पहुँचा शव Delhi Assembly vs Punjab Police: आतिशी मामले में दिल्ली विधानसभा सख्त, पंजाब DGP और जालंधर कमिश्नर क... Crime News: 4 साल के मासूम से मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला Mahashivratri Holiday Controversy: महाशिवरात्रि की छुट्टी पर नया विवाद, पूर्व मंत्री की पत्नी ने सरक... Valentine's Day 2026: बिहार-झारखंड के पार्कों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस का पहरा, जानें क्या हैं नए न...

सोशल मीडिया की ‘शान’ ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

6

दुर्ग: पद्मनाभपुर थाना इलाके में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है. इस मामले में सबसे अहम सुराग सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो साबित हुई, जिसमें घरेलू कामकाज करने वाली महिला चोरी के जेवर पहनकर फोटो खिचवाती नजर आई

सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो से हुआ चोरी का खुलासा

इस छोटे से क्लू के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी राहुल जैन ने घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4) और 305(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के साथ-साथ सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी.

घर की नौकरानी निकली चोर

जांच के दौरान पुलिस को एक फोटो मिली, जिसमें संदिग्ध महिला साड़ी और आभूषणों पहने दिखाई दी. जब आभूषणों का मिलान किया गया तो वे चोरी गए जेवरों से मेल खाते पाए गए. इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली.आरोपी की पहचान कविता देशलहरे (36 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई के रूप में हुई है.

20 लाख के गहने चुराए

जांच में पता चला कि आरोपी महिला राहुल जैन के घर में काम करती थी और घर की परिस्थितियों से परिचित थी. विश्वास का फायदा उठाकर उसने करीब 20 लाख के आभूषण चुरा लिए थे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरे जड़ी सोने की चैन, दो मंगलसूत्र, एक नेकलेस, दो जोड़ी झुमके, चांदी का करधन, बड़ी और छोटी पायल तथा दो बिछिया बरामद कर किए हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.