Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

25

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाकों में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 12 साल के सौतेले बेटे की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पत्थर और लाठियों से हमला कर अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है. घटना शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन की है.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में शास्त्री पार्क चौक लूप के पास मृत 12 वर्षीय लड़के का शव मिला था. पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार सुबह करीब 9.50 बजे शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन को हत्या की जानकारी मिली थी. पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां लूप रोड के पास लड़का बेहोशी की हालत में मिला. उसे इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पति की मौत के बाद महिला ने की थी आरोपी से शादी

पुलिस के मुताबिक मृत लड़के की मां ने अपने पति की मौत के बाद 2020 में वाजिद खान से शादी की थी. वह ई-रिक्शा चलाता है. उसके चार बच्चे हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपी वाजिद ने बताया कि पत्नी के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे.

वाजिद ने क्यों की सौतेले बेटे की हत्या?

पुलिस के अनुसार घटना से पांच दिन पहले, मृतक की मां और वाजिद खान के बीच झगड़ा हुआ था. इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर अपनी बहन के साथ रहने चली गई थी. आरोपी ने बार-बार अपनी पत्नी वापस आने के लिए फोन करता था, लेकिन उसने आने से इनकार कर लिया. इससे आरोपी आक्रोशित हो गया

गुरुवार को आरोपी ने अपने दोनों सौतेले बेटों को उनके स्कूल से अपने ई-रिक्शा में बिठाया और उन्हें एक जंगल के पास ले गया. आरोपी ने अपने 15 साल के सौतेले बेटे को ई-रिक्शा में इंतजार करने के लिए कहा और दूसरे 12 साल बेटे को अपने साथ जंगल में लेकर गया, जहां उसने पत्थर और डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.