Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, संघ ने नियुक्त किए प्रभारी

27

भोपाल। मप्र के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा और संघ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से सभी 29 सीटों पर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के संघ प्रचारकों को लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

वे शहर से लेकर गांव तक दौरा कर रहे हैं और फीडबैक जुटा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हारी हुई सीटों पर दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले से इसकी शुरुआत की। प्रदेश में यही एकमात्र लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती थी।

यहां की सातों विधानसभा सीटें दो चुनावों से कांग्रेस जीतती आ रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को श्योपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जबकि शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि गुना संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह यहां से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राघौगढ़ में रोड शो भी किया और कमल नाथ व दिग्विजय सिंह पर तंज कसते कहा कि आपको ईवीएम ने नहीं, अहंकार ने हराया है। मैं मिशन 29 के लिए निकला हूं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीटों पर जीत दिलाकर नरेन्द्र मोदी के गले में 29 कमल की माला डालनी है। लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है और फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी से शुरू सफर में अब लखपति बहना हमारा संकल्प है।

प्रवासी विधायकों के फीड बैक पर काम शुरू

बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मिले फीडबैक पर भी काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधायकों को इस चुनाव में विधानभावार जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने फीडबैक जुटाया और केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू है।

उधर, केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा मध्य प्रदेश के उन सभी जिलों से भी गुजरेगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया था।

ग्राम पंचायत स्तर पर भी जन-जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में सूचना-शिक्षा-संचार वैन, आइटी प्लेटफार्म, और मोबाइल एप्लीकेशन भी उपयोग में लाने की योजना है। लोकसभा चुनाव में इस यात्रा का भी असर देखने को मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.